अंबेडकर नगर, अगस्त 17 -- भीटी, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र के नशेड़ी गांव में गुड़िया पीटने के दौरान तालाब में डूब जाने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार नाग पंचमी के अवसर पर नशेड़ी गांव के निवासी हरिनाम पांडे का 12 वर्षीय पुत्र मयंक पांडे सोमवार को दोपहर तालाब के पास गांव वालों के साथ गुड़िया पीटने के लिए गया था जहां पर एक उसका पर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया जब तक लोग को समझ पाए तब तक वह पानी मेंडूब चुका था। गौहर होने पर जुटे ग्रामीणों द्वारा बालक को बाहर निकल गया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी इलाज हेतु लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। किशोर की मौत से परिजनों में मचा कोहराम़। थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि शव का पंचनामा करा कर अंन्त्य प...