आजमगढ़, मार्च 14 -- आजमगढ़। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने गुंडा एक्ट में पाबंद अपराधियों की निगरानी सख्त कर दी है। उन्हें संबंधित थानों में हाजिरी लगानी होगी। नगर कोतवाली के हरैया निवासी नीरज कुमार को आगमी दो माह तक 15 दिन में कोतवाली में हाजिरी लगानी होगी। इसके साथ ही मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मलिक सुदनी निवासी सुनिल कुमार को निजामबाद थाना क्षेत्र के तिग्गीपुर निवासी सज्जू उर्फ शहजाद को आगामी दो माह तक प्रत्येक 15 दिन पर थाना निजामाबाद में हाजिरी लगानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...