घाटशिला, मार्च 30 -- गालूडीह। बाघुडिया पंचायत के गुडाझोर में रविवार की रात को हाथियों ने जमकर तांडव मचाया। हाथियों का झुंड तीन भाग में बंटकर गांव पहुंचा। जिसमें 5 हाथियों का झुंड डुंगरीकुली टोला,3 हाथी भालुकडीह और 1 हाथी गांव पहुंचा।सभी हाथी ग्रामीणों के खेतों में लगे गोभी,टमाटर,लौकी को खाने लगे।इधर हाथियों की आहट से ग्रामीण उठ कर भगाने को लेकर मशाल जलाकर पहुंचा।इसी क्रम में एक हाथी ने अचानक हमला कर दिया जिसकी चपेट में देवेन्द्र सिंह 60 वर्षीय आ गया। हाथी ने उसके पैर को कुचल दिया इधर ग्रामीणों के हो हल्ला के बाद हाथी भाग खड़ा हुआ। उसके बाद ग्रामीणों ने टेम्पू बुलाया और वन विभाग को भी सुचना दी। वनरक्षी टेम्पु के साथ पहुंचे और घायल देवेंद्र सिंह को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया।इधर रात भर ग्राम...