गिरडीह, अप्रैल 16 -- गुरुवार की अहले सुबह कुलगो टोल प्लाजा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गुड़ लदे ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद तीन ट्रकों में आग लग गई, जिसमें चालक और उपचालक जिंदा जल गए। घटना इतनी भयावह थी कि दो ट्रक पूरी तरह राख हो गए, जबकि मृतकों के जले अवशेष देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगोदर की ओर से आ रहा गुड़ लदा ट्रक टोल प्लाजा के पास खड़े बी आर 01 जीके-9370 नंबर की एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह ट्रक आगे खड़ी कोयला लदी बी आर 24 जीसी-5739 नंबर की ट्रक से जा भिड़ा। इस क्रम में तीनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। गुड़ लदे ट्रक में फंसे चालक और उपचालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.