रुडकी, अगस्त 20 -- झबरेड़ा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन टिकैत समेत विभिन्न किसान संगठनों और किसानों ने फसलों के घटते दाम को लेकर सरकार पर किसान हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। किसानों ने फसलों को उचित दाम करने की मांग की है। भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री, महामंत्री कुलदीप सैनी, युवा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार समेत किसान महकार सिंह, यशवीर चौधरी, बिरम सिंह, गुलाब सिंह, मुनव्वर हसन, राजपाल सिंह, मुनेश कुमार और विक्रम सिंह आदि ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पेज 04 बॉटम : पंद्रह दिन में बढ़ गया चीनी का भाव 15 रुपये प्रति किलोग्राम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...