आरा, अप्रैल 12 -- -यूपी से बिहिया मंडी में माल आने में देरी से नहीं मिल पा रही बढ़िया गुड़ की मिठास बिहिया। निज संवाददाता ग्रामीण इलाकों में गरीबों की मिठाई गुड़ की मिठास अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। भोजपुर जिले की प्रमुख बिहिया मंडी सहित अन्य हिस्सों में गुड़ की कीमतों में आए अचानक उछाल ने उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों की कमर तोड़ दी है। साल 2025 की तुलना में कीमतें करीब 25-30 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं, जबकि आपूर्ति की स्थिति यह है कि ऑर्डर देने के 10 दिन बाद भी माल नहीं पहुंच रहा है। दुकानदारों के अनुसार गुड़ की कीमतों में यह वृद्धि अप्रत्याशित है। साल 2025 में जो सामान्य गुड़ 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह आज 50 से 60 रुपये के स्तर को छू रहा है। बक्सर से आ रहा बढ़िया गुड़ तो 80 से सौ रुपये किलो तक खुदरा में बिक रह...