गुड़ उत्पादन इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 तक
पटना, जून 13 -- राज्य में गुड़ उत्पादन इकाइयों को स्थापित करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग की वेबसाइट पर 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा होंगे। इच्छुक किसान एवं निवेशक (ccs.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार विभिन्न पेराई क्षमता वाली गुड़ उत्पादन इकाइयों को पूंजी की लागत का 50 फीसदी तक अनुदान देने का प्रावधान है, जिसमें 5 से 20 टन प्रतिदिन गन्ना पेराई की क्षमता वाली इकाइयों को अधिकतम 6 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसी प्रकार 21 से 40 टन प्रतिदिन पेराई करने वाली इकाइयों को अधिकतम 15 लाख रुपये, 41 से 60 टन प्रतिदिन पेराई क्षमता वाली इकाइयों को अधिकतम 45 लाख रुपये और 60 टन से अधिक प्रतिदिन पेराई करने वाली इकाइयों को अधिकतम 1 करोड़ रुपये अनुदान दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- गुड़ उत्पादन इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 तक
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.