गुड़ इकाई की स्थापना पर मिलेगा 6 से 15 लाख रुपये तक अनुदान
गोपालगंज, अगस्त 21 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत इच्छुक निवेशक गुड़ उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए CCS.bihar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के भोरे, कटेया, विजयीपुर व पंचदेवरी और पश्चिमी चंपारण के ठकराहा प्रखंड के चयनित ग्रामों में इकाईयां स्थापित की जानी हैं। 05-20 टीसीडी क्षमता की लघु इकाई पर पूंजी लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 6 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। जबकि, 21-40 टीसीडी क्षमता की मध्यम इकाई पर 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 15 लाख रुपये अनुदान देय है। अधिक जानकारी के लिए ईख पदाधिकारी गोपालगंज एवं सहायक निदेशक ईख विकास गोपालगंज कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.