गंगापार, अप्रैल 10 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ स्थित गुड़िया तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन गुरुवार देर शाम तहसीलदार बारा, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल और अधिशासी अधिकारी के साथ मौके पर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बारा ने कहा कि तालाब की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को अवैध कब्जा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ धारा 67 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत शंकरगढ़ का गुड़िया तालाब राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। यहां वर्षों से अतिक्रमण है। तालाब की जमीन पर सैकड़ों की संख्या में अवैध मकान बनाए जा चुके हैं। लगभग तीन वर्ष पूर्व न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने 17 मकानों को ध्वस्त भी कराया...