नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- दिल्ली के सीमापुरी की ईदगाह के पास बुधवार दोपहर पांच मंजिला मकान गिरने के हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। मकान भरभराकर गिरा तो कुछ ही सेकेंड में मकान मालिक अनवर का परिवार मलबे के नीचे दब गया। चीख-पुकार के बीच आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। किसी को हाथ से मलबा हटाते देखा गया तो कोई दबे लोगों को आवाज देकर उनकी स्थिति जानने की कोशिश कर रहा था। हादसे में अनवर के परिवार के ज्यादातर सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बड़ी बेटी गुड़िया के मलबे में दबे होने की खबर ने परिवार व लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। अनवर लोगों से अपनी बेटी को बचाने की मिन्नतें करते दिखे। वह कह रहे थे...गुड़िया को कोई बचा लो। यह भी पढ़ें- सीमापुरी बिल्डिंग हादसाः मायके की चौखट पर मलबे में दफन हो गईं मां-बेटी अनवर के साले इस्माइल ने बताया कि ...