जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जिले में सवा दो करोड़ की लागत से तीन ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। एनआरईपी की ओर से इन तीनों सड़कों के निर्माण के लिए शॉर्ट टेंडर निकाला गया है। इनमें से दो सड़क गुड़ाबांदा जबकि एक डुमरिया प्रखंड की है। गुड़ाबांदा प्रखंड में माछभंडार मुख्य टोला से रेहरघुटु तक एक किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाना है। इसकी लागत 82.70 लाख रुपये है। गुड़ाबांदा के ही अर्जनबेड़ा के सबर टोला में पीसीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी लागत 92 लाख सात हजार रुपये से अधिक है। तीसरी सड़क डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल की है। वहां मेन रोड से गाजीडीह तक 2000 फीट सड़क का निर्माण किया जाना है। यह भी पढ़ें- जिला परिषद ने जारी की 20 योजनाओं की निविदा 28 अप्रैल को वेबसाइट पर इसका टेंडर जारी किया जाएगा। 6 मई की शाम 5 बजे तक निविदा...