जमशेदपुर, जून 15 -- गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा स्थित बालक आवासीय स्कूल में 50 बेड का हॉस्टल बनेगा। इस पर दो करोड़ 26 लाख रुपए खर्च होंगे। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ने इसका टेंडर निकाला है। 22 जून से 4 जुलाई तक टेंडर जमा किया जा सकेगा जबकि 6 जुलाई को टेंडर खोला जाएगा। टेंडर फाइनल होने और एग्रीमेंट होने के बाद छह महीने में इस योजना को पूरा करने की शर्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...