गुड़हल से प्रशंसा बटोर रहे आगरा के युवराज पाराशर
आगरा, जुलाई 17 -- ताजनगरी के युवराज पाराशर मायानगरी मुंबई में अभिनेता के बाद लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में सक्रिय हैं। उनकी नवीनतम फीचर फिल्म 'गुड़हल' अब हंगामा, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, टाटा प्ले बिंज और वॉचो जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रही है। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने के बाद फैशन, द पास्ट, मोक्ष टू माया और लाइट्स कैमरा मर्डर जैसी फिल्मों में काम किया है। युवराज की फिल्म लौंडा नाच का प्रदर्शन प्रतिष्ठित मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। युवराज ने 'गुड़हल' को स्वयं लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है। फिल्म वृद्धाश्रमों की अनदेखी दुनिया और अपने ही परिवार द्वारा उपेक्षित बुजुर्गों के दर्द को बेहद संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है। फिल्म में मोना अंबेगांवकर, पूजा सिंह, शहबाज़ खान, सुनीता राजवार, जसवीर कौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.