नई दिल्ली, अगस्त 11 -- गुड़हल का पौधा घर में लगा हो और उसमें ढेर सारे लाल, गुलाबी या पीले फूल खिलें, तो पूरा पौधा ही खूबसूरत लगने लगता है। लेकिन कई बार अच्छी देखभाल के बाद भी पौधे पर सिर्फ एक-दो फूल आते हैं या लंबे समय तक एक भी फूल नजर नहीं आता। ऐसे में लोग अलग-अलग तरह की खाद और घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है और आपको कोई अलग चीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस इसे सही तरीके से और सही मात्रा में इस्तेमाल करना जरूरी है।गुड़हल के पौधे में चाय पत्ती कैसे डालें?सबसे पहले गमले की ऊपरी मिट्टी को हाथ या छोटी खुरपी की मदद से हल्का सा ढीला कर लें। बहुत ज्यादा गहराई तक मिट्टी ना खोदें, क्योंकि इससे पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचता है। यह भी पढ़ें- लहसुन लगाने का सही समय मिस ना करें! गमले में उगाने के ...