मैनपुरी, मार्च 3 -- थाना क्षेत्र में हाइवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। बाइक सवार उसका साथी घायल हो गया। दोनों दोस्त होली के त्योहार पर गुड़गांव से बाइक द्वारा अपने घर कन्नौज वापस लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुरावली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार को तड़के सुबह तीन बजे की है। 35 वर्षीय पियूष चौहान पुत्र जगवीर सिंह चौहान निवासी गढ़िया असालताबाद थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज गुड़गांव में एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था। होली के त्योहार पर पियूष चौहान अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। कुरावली थाना क्षेत्र में हाइवे पर तड़के सुबह तीन बजे पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही पियूष चौहान की मौत हो गई और सुरेंद्र घायल हो गया। सूचन...