मुंगेर, जून 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र की रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के खैरा गांव निवासी युवक बिपिन मंडल के 35 वर्षीय पुत्र निकुंज कुमार की हरियाणा के गुड़गांव मे सड़क हादसे में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की शाम युवक का शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार खैरा गांव निवासी बिपिन मंडल का 35 वर्षीय पुत्र निकुंज कुमार गुड़गांव में रहकर मजदूरी करता था। 15 जून की शाम निकुंज कुमार ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास लौट रहा था। इसी दौरान गुड़गांव स्थित डेल्टाबाद फ्लाईओवर के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को...