लखनऊ, अप्रैल 23 -- इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ताज होटल में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव डॉ. योगेंद्र नारायण ने एसोसिएशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सुझाव दिया कि सोसाइटी के उद्देश्यों के मुताबिक अपने क्षेत्र में ‌विशिष्ट कार्य करने वाले सीनियर सिटीजन, मेधावी छात्रों तथा विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने लखनऊ चैप्टर की सदस्य संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। शिक्षकों, सेवानिवृत्त अधकारियों को आजीवन सदस्य बनाया जाए। इस दौरान लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष पूर्व आईएएस आरपी गोस्वामी, सचिव नीरज श्रीवास्तव, डॉ. एके पांडेय, पूर्व आईएएस आरएस मिश्रा, पारस पाठक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...