लोहरदगा, अप्रैल 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के कैमो महुआ टोली में आयोजित दो दिवसीय गुडविल कप 2026 सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार की रात्रि उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट में नवाडीह टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी, जबकि होन्दगा की टीम उपविजेता रही। मेजबान कैमो महुआ टोली टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में खिलाड़ियों, विजेता टीमों एवं अतिथियों का पारंपरिक पगड़ी पोशी कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुर्वेद रिसर्च सेंटर कुजरा के संचालक हकीम डा हाफिज आलम मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.