लखनऊ, फरवरी 22 -- गुडम्बा थानाक्षेत्र में चोरों ने सेल्स मैनेजर के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब तीस लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के वक्त पीड़ित परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर गए थे। घर वापस आने पर मेन गेट का ताला टूटा देखा और पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रगति विहार निवासी प्रदीप गुप्ता एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर है। उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को भाई की शादी थी। घर में ताला लगाकर वह पूरे परिवार के साथ गोरखपुर शादी में शामिल होने गए थे। 16 फरवरी को लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा था। कमरे में गए तो देखा कि सारा सामान फैला था। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमे रखे करीब दो ग्राम सोने और ढाई किलो चांदी के अभूषण व एक लाख की नगदी ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.