सिमडेगा, अप्रैल 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गुडफ्राइडे को लेकर संत अन्ना महागिरजाघर में तीन अप्रैल को क्रूस रास्ता और धर्मविधि संपन्न होगा। मौके पर पल्ली के सभी पुरोहितों के अलावे काफी संख्या में विश्वासी भाग लेंगे। विजी फा इग्नासियुस टेटे ने बताया कि क्रूस रास्ता को लेकर चर्च परिसर में साफ सफाई, वेदी श्रृंगार सहित लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बानो और लचरागढ़ में भी तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। मौके पर विभिन्न गिरजा घरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। बानो प्रखंड के बोकामारा, बांकी ,जीतूटोली चर्च में भी गुड फ्राइडे को लेकर तैयारी किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.