फरीदाबाद, जून 10 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुडईयर मोड़ पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा पानी निकासी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुडईयर मोड़ से लेकर सेक्टर-4 कट स्थित एसबीआई बैंक शाखा तक की सर्विस रोड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। सर्विस रोड बंद होने पर एनएचएआई प्रबंधन ने गुरुग्राम नहर पुल के पास सर्विस रोड पर एक अस्थायी कट तैयार किया है। इस कट के जरिए वाहन चालक आसानी से सर्विस रोड पर पहुंच पा रहे हैं और उन्हें लंबा चक्कर भी नहीं लगाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गुडईयर मोड़ पर पाइप लाइन कार्य के चलते हाईवे पर नया कट शुरू ट्रैफिक संचालन को सुचारु ...