सीवान, फरवरी 25 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुठनी-सेलौर बाईपास रोड स्थित कचरा डम्पिंग स्थल के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क हादसे में 66 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या 15 के ममउर गांव निवासी कमला यादव के रूप मे हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कमला यादव रोज की तरह मंगलवार को खेत की ओर टहलने गए थे। इसी दौरान बाईपास रोड पर तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीवान ले जाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.