सीवान, फरवरी 25 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर गांव में एक महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर गांव निवासी सोनू चौहान की 25 वर्षीय पत्नी संध्या चौहान के रूप में हुई है। मायके पक्ष का आरोप है कि मौत की सूचना किसी अन्य के द्वारा मिली। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के दर्जनों लोग श्रीकरपुर गांव पहुंचे तो देखा कि मृतका संध्या चौहान का शव घर के अंदर फर्श पर पड़ा हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने उसको लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर मायके पक्ष के लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा। दर्जनों लोग अस्पताल में हंगामा करने लगे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसआई संतोष कुमार, एसआई कपिलेश्वर साह मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में थानाअध्यक्ष...