गुठनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से सनसनी
सीवान, मई 22 -- गुठनी, एक संवाददाता। गुठनी - दरौली मुख्य सड़क पर स्थित सेल्लौर नहर के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद होने के बाद पूरे थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के अशोक ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र दीपक ठाकुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मानें तो खेत में औंधे मुंह युवक को गिरे अवस्था में कुछ लोगों ने देखा, जहां युवक के नाक से खून बह रहा था। उनके शोर मचाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इक्कठी हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी तत्काल सूचना थानाअध्यक्ष सुनील कुमार को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में युवक को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप की बात युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद जहां परिजनों में हड़कंप मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.