सीवान, जून 11 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर स्थाई निर्माण कार्य के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने भूमि पूजन किया। उनके भूमिपूजन के बाद चेकपोस्ट पर स्थाई निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया। यहां पर पूर्व में बने चेकपोस्ट पर जवान टेंट और तिरपाल ढके अस्थायी जगह पर रहने के लिए विवश थे। इसके स्थायी निर्माण होने से श्रीकरपुर चेक पोस्ट को अपना नया भवन मिल जाएगा। साथ ही दशकों से चले आ रहे जवानों और अधिकारियों की मांग को भी पूरा कर दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर मंगलवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस पहल को सीमा सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निगरानी का प्रमुख केंद्र है श्रीकरपुर चेक पोस्ट श्रीकरपुर चेकपोस्ट जिले के अंति...