सीवान, मार्च 9 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पचनेरुआ गांव के नहर पर शादी समारोह से लौट रहे अधेड़ को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के जतौर गांव निवासी सुनील सिंह (48) वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया है कि घायल सुनील सिंह शादी समारोह से लौट रहे थे। पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इससे दो गोली उनके पेट और सीने में जा लगी। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने के बाद परिजन खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस लगातार सघन जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.