सीवान, जून 18 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पिछले सात से दस दिनों से जारी बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दिन और रात में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार घंटों तक बिजली गुल रहती है और जब आपूर्ति बहाल होती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि जरूरी उपकरण भी सही ढंग से नहीं चल पाते। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा समस्या का स्थायी समाध...