सीवान, जून 11 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के वजीदही गांव स्थिति बंद चिमनी के गहरे गड्ढे से बुधवार की सुबह महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज गांव की नजमा खातून (55) वर्ष के रूप में हुई है। ग्रामीणों को जानकारी तब मिली जब वे खेत की जुताई करने के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों ने देखा कि गहरे गड्ढे में महिला का शव है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं परिजनों ने शव की शिनाख्त कर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एडिशनल एसएचओ निरंजन कुमार, सीओ डॉ विकास कुमार, मुखिया रणजीत कुशवाहा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज द...