सीवान, जून 20 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों का फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य जारी है। कृषि विभाग के अनुसार गुठनी की 10 पंचायतों और नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 21,640 किसान पीएम किसान योजना के पात्र लाभुक हैं। इनमें अब तक 7,211 किसानों का ही फॉर्मर आईडी बनाया जा सका है। विभाग ने इसे कुल लक्ष्य का 33.32 प्रतिशत बताया है। वहीं बड़ी संख्या में किसानों का फॉर्मर आईडी अभी भी बनाया जाना शेष है। विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत किसानों का फॉर्मर आईडी तैयार करना है। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। हालांकि अब तक केवल एक-तिहाई किसानों का ही पंजीकरण हो पाया है, जिससे लक्ष्य हासिल करने के लिए अभियान में और तेजी लाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

फॉर्मर आईडी के निर्माण का लक्ष्य ...