गुठनी में नप के गठन के बाद नहीं किया मलिन बस्तियों का सर्वे
सीवान, जून 26 -- गुठनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के गठन के वर्षों बाद भी क्षेत्र की मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अब तक बस्तियों का समुचित निरीक्षण नहीं किया गया है। जिसके कारण यहां रहने वाले सैकड़ों परिवार बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। कई बस्तियों में नालियों की व्यवस्था नहीं होने से गंदगी फैली रहती है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। वहीं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.