सीवान, अप्रैल 10 -- (गुठनी से प्रवीण कुमार तिवारी)। थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहा पर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के आधार पर छापेमारी किया। इस दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी एसडीपीओ गौरी कुमारी ने गुरुवार की दोपहर प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गुठनी चौराहा से 110 पुड़िया स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के गोहरुआ गांव निवासी अनिल पटेल, सेलौर गांव निवासी संतोष राजभर तथा देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बहियारी गांव निवासी अभय कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुठनी चौराहा पर कुछ युवक अवैध रूप से स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। एसडीपीओ गौरी कुमारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.