गुठनी में ट्रेलर की स्कूल बस से टक्कर, 6 छात्र चोटिल
सीवान, अप्रैल 14 -- गुठनी (सीवान), एक संवाददाता। गुठनी - मैरवा मुख्य मार्ग पर सेलौर गांव के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रेलर ने निजी स्कूल की बस में ठोकर मार दिया। इससे स्कूल बस में सवार 06 छात्र चोटिल हो गए। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना था कि दरौली की तरफ से आ रहा ट्रेलर सड़क के गलत दिशा में जाकर स्कूल बस में ठोकर मार दिया। बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर पहुंचे। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। चोटिल छात्रों में गोल्डन यादव, नैतिक कुशवाहा, अरशद कमर, पीयूष यादव, मोहित यादव, जाहिद अंसारी शामिल हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई निरंजन कुमार और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.