सीवान, मई 1 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव के युवक की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान बरपलिया गांव निवासी शभा राजभर के पुत्र मृत्युजंय राजभर (26) वर्ष के रूप में हुई है। उसका शव 27 अप्रैल की सुबह लक्ष्मीपुर ढाले के समीप रेलवे ट्रैक पर मिली थी। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन शव की पहचान नहीं हुई। परिजनों को घटना की जानकारी रेलवे पुलिस के द्वारा 28 अप्रैल को फोन के माध्यम से मिली। पुलिस ने घटना स्थल से बरामद मृतक के मोटरसाइकल से डिटेल्स के आधार पर परिजनों को सूचना दिया। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच शव की शिनाख्त किए। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि 27 अप्रैल की सुबह से वह बाइक लेकर घर से बाहर चला गया। उनका आरोप था कि पास के ह...