सीवान, मार्च 14 -- सीवान, हिप्र। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को गुठनी परिसर में विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न से तीन बजे तक चला। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। शिविर में चैतन्य इंडिया माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी तथा एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। चैतन्य इंडिया माइक्रोफाइनेंस द्वारा एसएफओ पद के लिए कुल 44 बायोडाटा प्राप्त हुए। इनमें से 17 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टेलर, पैकर, चेकर, आयरन एवं कटिंग पदों के लिए साक्षात्कार लिया गया। कंपनी को 31 बायोडाटा प्राप्त हुए, इनमें से 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वहीं एलआईसी द्वारा बीमा सहेली पद के लिए स...