सीवान, जून 19 -- गुठनी, एक संवाददाता। पीएचसी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की पूरजोर तैयारी चल रही है। जिसके तहत पीएससी में कचरा वेस्ट के लिए डब्बों का प्रयोग, साफ सफाई की व्यवस्था, इंफॉर्मेशन काउंटर, इंफॉर्मेशन लिस्ट, इंफॉर्मेशन चार्ट, दवाइयों की सूची, खून जांच की सुविधा की सूची, डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट, इलेक्ट्रिक फ्लैश बोर्ड लगाना शामिल है।

स्वास्थ्य कर्मियों की कमी पीएचसी के मैनेजर शाहिद अली का कहना है कि इसके लिए लगातार काम चल रहे हैं। जहां किसी भी तरह मरीजों की कोई असुविधा न हो इसका पूर्णतया ख्याल रखा जा रहा है। पीएचसी में मरीजों को हर तरह की सुविधा मिले और उन्हें कहीं भटकना न पड़े। इसके लिए भी विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। मरीजों के लिए लगाए गए इंफॉर्मेशन बोर्ड पीएससी में आने वाले मरीजों को कोई असुविधा ना हो इसका ख्याल रखा गया है,...