गुठनी के 13 गांवों में निचले हिस्से में पानी आने से बए़ी परेशानी
सीवान, सितम्बर 8 -- गुठनी, एक संवाददाता। सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से गुठनी प्रखंड के दियारा और तटीय इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। पिछले तीन दिनों में नदी का पानी नए इलाकों में फैलने से दर्जनों घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। सोहगरा, सोनहुला, श्रीकरपुर, गोहरुआ, गुठनी, योगियाडीह, तिरबलुआ, ग्यासपुर, दरौली, नरौली और केवटलिया समेत कई गांवों के निचले हिस्सों में पानी तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 24 साल बाद क्षेत्र में बाढ़ की ऐसी स्थिति बनी है। बाढ़ के कारण घरों के साथ पशुपालन, खेती, पेयजल, शौचालय, बिजली और आवागमन प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक परेशानी दियारा क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को हो रही है। पानी बढ़ने के साथ लोग अपने बच्चों, मवेशियों और जरूरी सामान को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकलने लगे हैं। नाव से सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.