सीवान, जनवरी 10 -- गुठनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2026 की शुरुआत के लिए पटना में सभी कार्यपालक अधिकारियों की बैठक हुई। जहां नगर पंचायत में जल्द ही स्वक्षता सर्वेक्षण कराया जाएगा। लोगों को इसकी पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। और सभी 15 वार्डों के वार्ड पार्षदों के साथ इसकी बैठक भी होगी। अब सवाल यह उठता है कि नगर पंचायत में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को अमली जामा कैसे पहनाई जाए। वही पूर्व में भी आम लोग इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई थी। फिर वे सरकार को अपना फीडबैक कैसे बता पाएंगे। कार्यपालक पदाधिकारी ललित झा का कहना था कि आने वाले दिनों में सभी वार्ड पार्षदों के साथ बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़े सभी बिंदुओं पर जानकारी मुहैया कराई जाएगी। नगर पंचायत के सभी वार्ड में आने वाले दिनों में बैठक कर आम लोगों को भी ...