सीवान, मई 1 -- गुठनी,एक संवाददाता। गुरुवार को गुठनी प्रखंड परिसर में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब का विनिष्टिकरण किया गया। इस दौरान कुल 23 कांडों से संबंधित 2035 लीटर शराब को जेसीबी मशीन से नष्ट किया गया। कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जुटी रही। जानकारी के अनुसार, यह शराब गुठनी थाना क्षेत्र में अलग-अलग समय पर दर्ज शराबबंदी से जुड़े मामलों में बरामद की गई थी।
विनिष्टिकरण प्रक्रिया न्यायालय के निर्देश के बाद प्रशासन ने विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी जब्त शराबों को नष्ट किया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरे विनिष्टिकरण कार्य की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। विनिष्टिकरण के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर पुलिस बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.