सीवान, मई 26 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों चल रही भीषण लू और गर्मी ने जहां लोगों को बेहाल कर दिया है। वहीं विगत दो वर्षों से अधिक समय से बंद जलमिनारो से एक बूंद भी पानी नहीं टपका है। जिसका असर प्रखंड मुख्यालय के 10 पंचायत के करीब 80 हजार लोगो पर सीधा पड़ा है। भीषण गर्मी और लूं में जहां लोग पानी के लिए दर-दर भट्क रहे हैं। वहीं वर्षों से बंद नल जल योजना पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिससे पेयजल संकट का मामला और गहरा गया है। इन दोनों पानी की किल्लत लोगों के लिए टेढ़ी खीर बनकर रह गई है। अधिकतर चापाकल जहां सूख गए हैं। वहीं कई चापाकल में पानी की कमी देखी जा रही है। वैसे में नल जल योजना लोगों के लिए थोड़ी राहत का सबक बन सकती थी। लेकिन विभागीय उदासीनता वह जनप्रतिनिधियों की लापरवाही में लोगों को पेयजल संकट से जूझने के ...