गुठनी: भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
सीवान, जून 6 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कर्दासपुर गांव निवासी एक युवक की कैमूर जिले के भभुआ रोड (मोहनिया) रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह हुई। मृतक की पहचान कर्दासपुर निवासी अभीचंद्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार यादव के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार अरविंद कुमार यादव अपनी पत्नी को धनबाद छोड़कर वापस अहमदाबाद के मोरबी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी ट्रेन भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर रुकी।
घटना का विवरण बताया जाता है कि ट्रेन रुकने पर अरविंद पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे। पानी लेकर जब वह वापस ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी ट्रेन चल पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.