रांची, फरवरी 3 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत रोल पंचायत के गुटूवा गांव में सोमवार देर रात शरारती तत्वों ने एक किसान झांगुड़ उरांव के खेत में बने घर में आग लगा दी। इस आगजनी की घटना में घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, वहीं घर के अंदर खड़ी बाइक भी जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसान खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार सुबह खेत की ओर से गुजर रहे एक ग्रामीण ने जले हुए घर को देखा और गांव में इसकी सूचना दी। इसके बाद झांगुड़ उरांव जब अपने खेत में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका घर पूरी तरह जल चुका है और बाइक भी राख में तब्दील हो गई है। इस घटना में पीड़ित को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इतना ही नहीं, शरारती तत्वों ने झांगुड़ उरांव के घर से कुछ दूरी पर खेतों में लगे पीड़ित सहित अन्य किसानों के सोलर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.