गुटबाजी छोड़ संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
रामपुर, मई 26 -- मिलक। क्षेत्र के ग्राम तिराह स्थित ग्राम प्रधान व तहसील अध्यक्ष रामकिशोर तुरैहा के आवास पर मंगलवार को तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने न्याय पंचायत,महिला विंग, युवा टीम को नियुक्त करने की बात कही साथ ही पदाधिकारियों को गुटबाजी छोड़कर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर धर्म सिंह, अर्जुन कुमार, राम सिंह एडवोकेट, विनोद कुमार, राजेश कुमार,पूरन लाल मास्टर नंदकिशोर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.