सहारनपुर, अप्रैल 4 -- गंगोह, संवाददाता। दिल्ली की आजादपुर मंडी में गुटखे के बढ़े दाम को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। गंगोह के गांव बेगी रुस्तम निवासी 35 वर्षीय ट्रक चालक नाजिम का चाय विक्रेता द्वारा चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि नाजिम सहारनपुर के एक सब्जी व्यापारी के यहां से सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी लेकर जाता था। गुरूवार की रात वह मंडी में गुटखा खरीदने गया था। चाय विक्रेता ने पांच रुपये वाले गुटखे के बढ़े हुए दाम मांगे, लेकिन नाजिम ने कीमत बढ़ाने से इंकार कर दिया। मामूली विवाद ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। गुस्साए चाय विक्रेता ने नाजिम पर चाकू से हमला कर उसे मौके पर मौत के घाट उतार दिया। मंडी में मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.