गुटखे के बचे पैसे की खाई टॉफी, फिर मां ने बेटे के साथ जो किया... कांप उठेगी रूह!
संवाददाता, अगस्त 8 -- UP News: यूपी के फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल कहावत है, 'पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं होती' लेकिन राधा नगर के फुलवामऊ गांव में यह कहावत झूठी हो गई। महज पांच रुपये की टॉफी खाने पर एक मां ने मासूम बेटे के पैर गर्म चाकू से दाग दिए। यही नहीं मां दर्द से तड़पते मासूम को घर में बंद कर पड़ोसी के घर जन्मदिन मनाने चली गई। कमरे के सन्नाटे को चीरती हुई मासूम की सिसकियां जब बाहर सुनाई पड़ीं तो पड़ोसियों का दिल दहल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल भेजा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मां के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि राधानगर के फुलवामऊ गांव निवासी विनय निजी कंपनी में इंदौर में नौकरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी गुड़िया देवी अपने छह साल के बेटे शुभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.