नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आजादपुर सब्जी मंडी के पास गुटखे की कीमत के विवाद में रेहड़ी वाले ने ग्राहक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार तड़के की है। महेंद्रा पार्क पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय नाजिम सहारनपुर का रहने वाला था। वह आढ़ती का ट्रक चलाता था। वह गुरुवार देर रात ट्रक में बींस लेकर आजादपुर सब्जी मंडी आया था। बताया जाता है कि गेट के बाहर मजार के पास रेहड़ी पर चाय पीने के बाद नाजिम गुटखा खरीद रहा था। रेहड़ी पर मौजूद राहुल ने गुटखे की कीमत अंकित मूल्य से अधिक मांगी। इस पर दोनों में विवाद हो गया और नाजिम ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। वह जब लौट रहा था तो राहुल ने अदरक काटने के लिए रखे चाकू से नाजिम के गर्दन के पिछले हिस्से पर जोर से वार कर दिया। इससे नाजिम के गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.