बलिया, मार्च 20 -- बलिया। राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डेंटल सर्जन डा. स्नेहलता और डा. स्वाती सिंह ने मरीजों के मुंह की जांच करने के साथ ही उन्हें सफाई के प्रति सलाह दी। शिविर के साथ ही एक महीने तक चलने वाले विशेष जागरुकता अभियान का भी आगाज हुआ। 20 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में डाक्टर मरीजों को खुशहाल मुंह- खुशहाल जीवन का मूल मंत्र समझाते हुए जागरुक करेंगे। इस बारे में डा. स्नेहलता ने बताया कि मरीजों को गुटखा- जर्दा आदि नशीले पदार्थ से परहेज करने के साथ ही मुंह की सफाई का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई। बताया कि शरीर में होने वाले अधिकांश बीमारियों का रास्ता मुंह से होकर ही गुजरता है। ऐसे में मुंह और दांतों की गंदगी बिना किसी कारण के भी लोगों को बीमारी की ओर धकेल सकती है...