बलिया, मई 10 -- बलिया। सिगरेट-गुटखा का पैसा मांगने पर कुछ लोगों ने दुकानदार तथा उसके परिवार के अन्य लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामलें की जांच कर रही है। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रघुवर नगर निवासी प्रीति साह ने पुलिस को बताया है कि दुकान पर बैठी थी। उसी समय कुश बिंद तथा उपेंद्र बिंद पहुंचे और गुटखा व सिगरेट खरीदा। आरोप लगाया है कि जब पैसा मांगी तो दोनों गाली देने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे पर बचाने पहुंचे मेरे छोटे भाई आयुष साह को भी मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- अंडा, चाउमीन के पैसे मांगने पर पीटा, पिता का पैर टूटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.