बलिया, मई 8 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में गुरुवार की रात गुटखा लाने से इंकार करने से आक्रोशित युवक ने गांव के ही एक किशोर को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।बताया जाता है कि गांव के जगदीश पाल के यहां बरात आई थी। पास में ही आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। यहीं पर रात में करीब दस बजे मनीष ने दुकान से गुटखा लाने के लिए 15 वर्षीय रंजीत उर्फ पीयूष साह को कहा। उसके इंकार करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान रंजीत के सीना और पीठ में चाकू मारकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- प्रेमिका से मिलने गए किशोर की पिटाई, अधमरा कर झाड़ी में फेंका मौके पर मौजूद लोग रंजीत को लेकर सीएचसी सोनबरसा पहुंचा। वहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। गंभीर हालत देख जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.