गुटखा मलते ग्रामीण गिरकर हुआ अचेत
हमीरपुर, मई 29 -- बिवांर। लोदीपुर गांव में खाना खाने के बाद गुटखा लेकर मलते समय अचानक अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बिवांर थानाक्षेत्र के लोदीपुर गांव का 32 वर्षीय मदन पुत्र बराती लाल सुबह करीब 11:00 खाना खाकर मोहल्ले की दुकान में गुटखा लेकर मल रहा था। अचानक बेहोश होकर गिरकर अचेत हो गया। सूचना पर परिजन आनन फानन में उसे सदर चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया। उसे मृत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : आम खरीदकर वापस लौट रहे फल विक्रेता की सड़क हादसे में मौत मृतक दो भाइयों में छोटा था जो मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की शादी तीन साल पहले हुई थी जिसके एक डेढ़ वर्षीय पुत्री है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.