गुटखा देने में देरी करने पर दुकानदार को गोली मार दी, ITBP का हवलदार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 5 -- ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव में छुट्टी पर आए आईटीबीपी के हवलदार ने जल्दी गुटखा न देने पर दुकानदार को गोली मार दी। घायल दुकानदार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी हवलदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक खेड़ी भनौता गांव में उदय प्रताप सिंह दुकान चलाते हैं। उदय प्रताप के पड़ोस में सुरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। सुरेंद्र आइटीबीपी में हवलदार हैं। वह फिलहाल छुट्टी पर घर आया था। आरोपी सुरेंद्र सोमवार को पड़ोसी उदय प्रताप की दुकान पर पहुंचा और गुटखा मांगने लगा। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी, इसलिए दुकानदार को गुटखा देने में देरी हो गई। इसी बात पर हवलदार सुरेंद्र भड़क गया और दुकानदार से गाली-गलौज करने लगा। दुकानदार ने विरोध किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.